UP: गुड़िया नहलाने के दौरान तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, पूरे गांव में पसरा मातम
UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में नागपंचमी पर्व पर गुड़िया को तालाब में नहाने के दौरान 3 बच्चे डूब गए। डूबने के चलते तीनों बच्चों की मौत हो गई। तीनों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
यह पूरी घटना जौनपुर जनपद के पवारा थाना क्षेत्र के सरायबीका गांव की है। गांव के रहने वाले कुछ बच्चे सोमवार को दोपहर में नाग पंचमी पर्व पर गांव में स्थित एक तालाब में गुड़िया को नहलाने के लिए गए थे। तालाब में गुड़िया को नहलाने के साथ ही बच्चे भी वहां नहाने लगे।

गांव के बच्चों के साथ आयुष पुत्र रंजीत सत्यम पुत्र संजय और अभिषेक पुत्र पप्पू भी वहां पर गए थे। जब गांव के बच्चे तालाब में गुड़िया को नहलाने के साथ ही खुद भी नहाने लगे तो इस दौरान उपरोक्त तीनों बच्चे भी तालाब में उतर गए और पानी में नहाने लगे।
बच्चों का झुंड तालाब के पानी में नहा रहा था इसी दौरान उपरोक्त तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। गहरे पानी में तीनों के जाने की जानकारी मिलने के बाद तालाब में नहा रहे आने बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। तालाब में नहा रहे अन्य बच्चे चिल्लाते हुए तत्काल बाहर निकले।
बाहर निकालने के बाद भागते दौड़ते सभी बच्चे उपरोक्त तीनों के घर पहुंचे और उनके परिजनों को सूचना दिए। सूचना मिलने के बाद परिजन तालाब के पास पहुंचे और तत्काल तीनों बच्चों को गहरे पानी से बाहर निकाले। पानी से बाहर निकालने के बाद परिजन उन्हें निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।
डॉक्टर द्वारा तीनों बच्चों को मृत घोषित किए जाने के बाद तीनों की लाश को लेकर परिजन अपने घर वापस लौट गए। तीनों का शव जैसे ही घर पर पहुंच महिलाएं और परिवार के आने सदस्य चीखने सीखने चिल्लाने लगे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि त्योहार के दिन ऐसी दुखद घटना हो जाने से पूरा त्यौहार बिगड़ गया और गांव में त्यौहार नहीं मनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications