Jaunpur News : वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर ट्रक-बोलेरो की टक्कर में मां-बेटी की मौत, 8 घायल

Jaunpur जिले के लाइन बाजारा थानांतर्गत वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मां बेटी की मौत हो गई और आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक ही परिवार के सभी लोग दर्शन करने गए थे और वापस लौट रहे थे।

Jaunpur News Line Bazar

Jaunpur जिले के लाइन बाजार थाना अंतर्गत वाराणसी लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार को सायं का एक ट्रक और बोलेरो में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और बोलेरो में सवार मां बेटी की मौत हो गई। यह दुर्घटना में बोलेरो में बैठे 8 लोग घायल हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादी के बाद गए थे दर्शन करने

शादी के बाद गए थे दर्शन करने

जानकारी अनुसार जौनपुर जिले के सिकरारा थाना अंतर्गत लाला बाजार, मसीदा के रहने वाले भोलानाथ गुप्ता के बेटे दीपक की 27 नवंबर को शादी हुई थी। शादी होने के बाद भोलानाथ गुप्ता का परिवार शुक्रवार को नव दंपति के साथ जौनपुर के धाम चौकिया शीतला मंदिर में दर्शन करने के लिए बोलेरो से गया था। दर्शन करने के बाद सभी लोग शुक्रवार को सायं काल अपने घर वापस लौट रहे थे। बोलोरो से लोग वाराणसी लखनऊ हाईवे पर लाइन बाजार थाना अंतर्गत कंधरपुर गांव के समीप पहुंचे थे उसी दौरान जौनपुर से वाराणसी की तरफ जा रही एक ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दिया।

बोलेरो के उड़े परखच्चे, चीखने चिल्लाने लगे लोग

बोलेरो के उड़े परखच्चे, चीखने चिल्लाने लगे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दुर्घटना के बाद बोलेरो हाईवे के किनारे चली गई और उसके परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार लोग चीखने चिल्लाने लगे। राहगीरों ने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से तत्काल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचे जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक जौनपुर नगर डॉक्टर संजय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों से घटना के बारे में जानकारी लिए।

मां बेटी की घटनास्थल पर ही हो गई मौत

मां बेटी की घटनास्थल पर ही हो गई मौत

बताया जा रहा है कि भोलानाथ की पत्नी ज्योति और उनकी बेटी चंद्रकला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई हालांकि अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उनके मौत की पुष्टि की। वहीं दीपक गुप्ता और दीपक की पत्नी मनीषा गुप्ता, विनोद गुप्ता, काजल गुप्ता, मिस्टी गुप्ता, राधिका गुप्ता, केसर देवी और किरण आदि गंभीर रूप से घायल हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक जौनपुर नगर डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि बोलेरो में सवार होकर लोग दर्शन करने के लिए गए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+