MLA अभय सिंह ने धनंजय सिंह को बताया उत्तर भारत का सबसे बड़ा डॉन, कहा- धनंजय के संबंध लारेंस विश्नोई से
Jaunpur Lok Sabha Election 2024: गोसाईगंज सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक बने अभय सिंह द्वारा धनंजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाया गया है। अभय सिंह ने कहा कि धनंजय सिंह उत्तर भारत का सबसे बड़ा डॉन है।
उन्होंने यह भी कहा कि धनंजय सिंह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। लॉरेंस बिश्नोई ने एनआईए की पूछताछ में इस बात की पुष्टि भी की है। अभय सिंह ने यह भी दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई द्वारा कब बोला गया कि धनंजय सिंह उसके लिए उत्तर भारत में वसूली और रंगदारी का काम करता है।

दरअसल, सपा विधायक अभय सिंह रविवार को जौनपुर से सटे शिवापार गांव में अपने रिश्तेदार विनय सिंह के घर शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों ने उनसे बात की तो वे धनंजय सिंह पर जुबानी हमला बोले।
मुझे मरवाना चाहता है धनंजय सिंह
अभय सिंह ने यह भी कहा कि धनंजय सिंह मुझे फर्जी मुकदमे फसाना चाहता है और मरवाना चाहता है। इंजीनियर हत्याकांड के बाद धनंजय सिंह के ऊपर यूपी पुलिस ने 50000 का इनाम घोषित किया था।
उस समय मेरे नाना जौनपुर लोकसभा सीट से सांसद थे और और बहुजन समाज पार्टी की सरकार भाजपा के सहयोग से चल रही थी। अभय ने कहा कि धनंजय सिंह चाहते थे कि मेरे नाना उनकी मदद करें और मायावती से कहकर उनका बचाव काराएं।
लेकिन मेरे नाना ने उनकी मदद नहीं की। उसी की बात से धनंजय से मुझे अदावत रखते हैं और मुझे मरवाने का प्रयास करते हैं। अभय सिंह ने यह भी कहा कि इस घटना के बाद से धनंजय सिंह मेरे परिवार और रिश्तेदारों से भी नाराज रहते हैं।
एक-47 से हमले को लेकर भी दिया जवाब
अभय सिंह ने कहा कि साल 2002 में धनंजय सिंह के ऊपर हुए हमले का झूठ आरोप मेरे ऊपर लगाया गया है। कोर्ट में धनंजय सिंह पर एक-47 से हमले की पुष्टि आज तक नहीं हो सकी है। जिस समय धनंजय सिंह के ऊपर हमला हुआ था उस समय अयोध्या के सरकारी अस्पताल में मेरा इलाज चल रहा था।
श्रीकला को धनंजय के अतीत के बारे में नहीं है जानकारी
शनिवार को धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पति की हत्या की आशंका जताई थी। उनके आरोपों का जवाब देते हुए भाई सिंह ने कहा कि वह सभ्य महिला है मैं उनकी इज्जत करता हूं।
लेकिन उन्हें धनंजय के अतीत के बारे में जानकारी नहीं है। जितना धनंजय के बारे में उनको बताया गया है केवल उतना ही वह धनंजय के बारे में जानती हैं। फिलहाल लोकसभा चुनाव के दौरान धनंजय सिंह को लेकर अभय सिंह द्वारा दिए गए बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications