Holi पर प्रेमिका को रंग लगाने गया था प्रेमी, पकड़ा गया तो घरवालों ने पीट-पीट कर मार डाला

जौनपुर में होली पर्व पर प्रेमिका के घर उसको रंग लगाने पहुंचे प्रेमी को पकड़कर प्रेमिका के घर वालों ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Jaunpur Love Affair News

जौनपुर जिले में Holi के दिन प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों ने पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है। मृतक के परिजनों का कहना है कि प्रेमिका जानबूझकर उसे अपने घर बुलाई थी और अपने भाई तथा भाई के दोस्तों को के साथ मिलकर हत्या करवाई है।

साल भर से चल रहा था प्रेम प्रसंग

साल भर से चल रहा था प्रेम प्रसंग

जानकारी अनुसार जौनपुर जिले के बलुआ गांव के रहने वाले रौनक यादव का अपने ही गांव में एक युवती के साथ साल भर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक की बहन शिवांगी यादव का कहना है कि होली के दिन वह अपने मौसेरे भाई विपुल यादव को धनियामऊ स्थित उसके घर छोड़ने के लिए गया था। शिवांगी ने बताया कि काफी देर हो जाने के बाद भी रौनक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने मोबाइल पर कॉल किया तो मोबाइल भी बंद मिली। परिजन रात भर परेशान रहे लेकिन रौनक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार की सुबह गांव में ही उसका शव मिला। शव मिलने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।

प्रेमिका खुद उसे अपने घर बुलाई थी

प्रेमिका खुद उसे अपने घर बुलाई थी

शिवांगी यादव का कहना है कि गांव की रहने वाली प्रेमिका उसके भाई रहना को को फोन करके अपने घर होली पर मिलने के लिए बुलाई थी। प्रेमिका द्वारा जानबूझकर उसके भाई को मरवाया गया है। उसने आरोप लगाया कि प्रेमिका और उसके बहन भाई तथा प्रेमिका के भाई के मित्र मिलकर उसके भाई रौनक को पीट पीट कर मार डाला। हत्या करने के बाद लोगों ने शव को खेत में फेंक दिया था। शिवांगी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर प्रेमिका समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

इस बारे में बदलापुर क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी द्वारा बताया गया कि प्रेम प्रसंग के चलते रौनक यादव नामक युवक की हत्या हुई है। मृत रौनक की बहन शिवांगी यादव की तहरीर पर 302 और 120 बी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Recommended Video

    प्रेमिका से मिलना प्रमी को पड़ा भारी, इस तरह बेरहमी से उतारा मौत के घाट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+