Jaunpur News: 'माई लाइफ इज ...', बोर्ड पर मैसेज लिखकर टीचर ने क्लासरूम में लगाई फांसी, वजह तलाश रही पुलिस
UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में सोमवार के सुबह एक स्कूल के अध्यापक ने क्लासरूम के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। अध्यापक द्वारा क्लासरूम में लगे बोर्ड पर सुसाइड नोट भी लिखा गया है।
अध्यापक ने ब्लैक बोर्ड पर " love you, mom, dad, apna इसके अलावा my life is very boring life. I am not happy of this life, मैसेज लिखकर आत्महत्या किया। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और अध्यापक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

यह पूरा मामला जौनपुर जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र का है। शाहगंज थाना क्षेत्र के मरदह गांव में एक प्राइवेट स्कूल है। प्राइवेट स्कूल में 19 वर्षीय नवीन नामक आजमगढ़ का रहने वाला एक टीचर कक्षा आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाता था।
स्कूल में बच्चों को पढ़ने के साथ ही वह बच्चों को कोचिंग भी पढ़ता था। स्कूल की छुट्टी होने के चलते स्कूल नहीं खुल रहे थे लेकिन कोचिंग में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। सोमवार के सुबह बच्चे कोचिंग पढ़ने पहुंचे तो पंखे से नवीन की लटक रही डेड बॉडी देखकर चिल्लाने लगे।
छात्रों द्वारा इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी गई। वहीं लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद स्कूल में पहुंची पुलिस फंदे से शव उतारकर कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दी।
मृतक नवीन के साथ के अध्यापकों द्वारा संभावना व्यक्त की गई की नवीन किसी लड़की से प्यार करता था। लड़की द्वारा उसके साथ कोई धोखा किया गया जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया है।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद नवीन की मां उसकी बहन मौके पर पहुंच गईं। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। पुलिस का कहना है कि मृत अध्यापक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह भी बताया गया कि मामले में अभी तक परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर भी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications