जौनपुर में मिला Coronavirus का 33वां पॉजिटिव मरीज, DM ने दिए लॉकडाउन के आदेश
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जौनपुर के जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने पूरे जिले को तत्काल प्रभाव से लॉकडाउन कर दिया है। साथ ही संबंधित अफसरों को जिले की सीमा को सील करने का आदेश दिया है। इससे यूपी में लॉकडाउन शहरों की संख्या भी बढ़कर 17 हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का रहने वाला युवक 15 मार्च को सऊदी अरब से लौटा था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो जांच कर सैंपल बीएचयू भेजा गया। सोमवार को वहां से रिपोर्ट पॉजिटिव आईतो हड़कंप मच गया। युवक को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम भी आइसोलेशन वार्ड पहुंची और निरीक्षण किया। जिले में अब तक कोरोना के 15 संदिग्धों के सैंपल बीएचयू जांच के बाद भेजे गए थे। सोमवार को 13 लोगों की रिपोर्ट आ गयी। इसमें 12 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव निकली थी।
वहीं, पॉजिटिव केस सामने आते ही जौनपुर को भी लॉकडाउन कर दिया गया। जरूरी कार्य के लिए ही लोग घरों से बाहर निकल सकेंगे। दूध, दवा, सब्जी व राशन को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक रूप से सड़कों पर दिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जौनपुर के डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के तहत सिर्फ दूध, दवा, सब्जी और राशन की दुकानें खुलेंगी। चाय-पान, सैलून, मिठाई की दुकान, रेस्टोरेंट, कपड़े और आभूषण की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
यूपी में अब तक 33 मरीज पॉजिटिव
बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 33 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सोमवार तक 4 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। आगरा, नोएडा और लखनऊ में 8-8, गाजियाबाद 3, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, पीलीभीत, कानपुर, और जौनपुर में एक-एक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक प्रदेश में 11 लोग रिकवर हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications