Jaunpur News: दीवानी न्यायालय में हत्या के आरोपित को मारी गई गोली, मची भगदड़
Jaunpur में सोमवार को कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए हत्या के आरोपित के ऊपर मृतक के भाई ने गोली चला दी। गोली चलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया, हालांकि गोली चलाने वाली युवक को वकीलों ने पकड़ लिया।

Jaunpur जनपद में मंगलवार को दीवानी न्यायालय में पेशी के लिए लाए गए हत्या के एक हत्या के आरोपित को न्यायालय परिसर में ही गोली मारी गई। गोली लगने के बाद आरोपित युवक घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी अनुसार जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत धर्मापुर बाजार में बीते साल 6 मई को अंडा खाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद के दौरान उतरगांवा के रहने वाले अंकित यादव और ठकुरची गांव के रहने वाले बादल यादव पर चाकू से हमला किया गया था।
हमला करने के बाद बादल और अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान चाकू लगने के चलते गंभीर रूप से घायल बादल यादव की मौत हो गई थी। मौत होने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
मारपीट में शामिल होने वाले सरैया निवासी मिथिलेश गिरी समेत कुल 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार की थी। सभी को पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था‚ जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को मिथिलेश गिरी समेत चारों आरोपियों की पेशी थी। पुलिस चारों को लेकर मंगलवार को दोपहर करीब 12:00 बजे सीजेएम न्यायालय में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान कोर्ट परिसर में पहुंचने से पहले ही मिथिलेश को लक्ष्य पर गोली चला दी गई।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि मृत बादल यादव के छोटे भाई श्रवण यादव द्वारा गोली मारी गई है, यह भी बताया जा रहा है कि श्रवण यादव इस घटना में मुख्य गवाह था। फिलहाल गोली मारने के बाद भाग रहे श्रवण यादव को अधिवक्ताओं ने दौड़ाकर पकड़ लिया उसके बाद उसकी पिटाई कर दी।
पिटाई करने के बाद अधिवक्ताओं ने श्रवण को पुलिस को सौंप दिया। वहीं गोली लगने के बाद घायल मिथिलेश गिरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है‚ जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि घायल की हालत खतरे से बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications