Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्यार में पागल प्रेमी ने लड़की के घर जाकर साथ में खा लिया जहर, लड़के की मौत

Jaunpur news, जौनपुर। यूपी के जौनपुर में प्यार को लेकर प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खा लिया। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुदनीपुर में गुरुवार को प्रेमी युगल ने परिवार वालों के विरोध करने पर एक साथ जहर खा लिया। परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर प्रेमी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रेमिका को जिला अस्पताल रेफर किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़के के शव को कब्जे में लेकर प्रेमिका को जिला अस्पताल भेज दिया।

boy and girl both drank poison

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सुदनीपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार गौतम 19 एवं पड़ोस में ही रहने वाली लड़की के साथ दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़के के परिवार वाले लड़की के घर जाने से हमेशा मना करते थे। मगर वह किसी भी हालत में मानने को तैयार नहीं था। इन्हीं सब विरोधों के कारण गुरुवार की दोपहर युवक लड़की के घर पहुंचा और एक साथ दोनों ने जहर खा लिया। खाने के बाद जब दोनों तड़पने लगे तब शोर शराबा सुनकर दोनों के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए।

दोनों की हालत देख परिजन परेशान हो गए। सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पाते ही तत्काल पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने ही वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां पर चिकित्सकों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया। लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में दोनों परिवारों से तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया और पूछताछ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+