जौनपुर : आदमी के पेट में आखिर कैसे गया गिलास?, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी हैरान
जौनपुर में एक व्यक्ति के पेट में मिली स्टील की बड़ी गिलास, डॉक्टरों को ऑपरेशन करके निकालना पड़ा. a tumbler was found in the stomach of a man in jaunpur, doctors were also surprised
जौनपुर, 05 अगस्त: जौनपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जौनपुर में एक आदमी के पेट में स्टील की बड़ी गिलास चली गई थी। गिलास पेट में कैसे गई इसके बारे में व्यक्ति द्वारा बताया नहीं गया। हालांकि डॉक्टर ने कड़ी मशक्कत कर ऑपरेशन करके उसके पेट से गिलास को बाहर निकाल दिया। उसके बाद व्यक्ति और उसके घर वाले काफी खुश हैं। इस मामले की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर चल रही है कि आखिर उसके पेट में इतनी बड़ी गिलास गई कैसे थी?

एक्सरे देखने के बाद डॉक्टर हो गए हैरान
जौनपुर जिले के महाराजगंज ब्लॉक के कोटवां भटौली गांव का रहने वाला 50 वर्षीय समरनाथ नामक व्यक्ति जौनपुर के वाजिदपुर में स्थित एक निजी चिकित्सालय में पहुंचा। उस व्यक्ति ने डॉक्टर को बताया कि तीन-चार दिन से उसका पेट दर्द कर रहा है। वह शौच भी नहीं कर पा रहा है और खाना भी नहीं खाया जा रहा है। उसके बाद चिकित्सकों द्वारा उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि पेट में कोई कठोर सामग्री है। उसके बाद उसका एक्सरे करवाया गया, एक्सरे में पता चला कि उसके पेट में स्टील की एक गिलास है। उसके बाद डॉक्टर भी हैरान हो गए।

डॉक्टर सोचे मलद्वार से निकल जाएगा बाहर
पेट में गिलास होने की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टरों ने प्रयास किया कि मलद्वार से गिलास बाहर निकल जाए। इसके लिए उसको दवाई देकर दो घंटे तक इंतजार किया गया। दवा देने के बावजूद भी गिलास मलद्वार से बाहर निकलने की स्थिति में नहीं थी। उसके पेट का दर्द बढ़ा जा रहा था जिसके चलते ऑपरेशन किया जाना ही अंतिम विकल्प था।

बड़ी आंत काटकर निकाली गई गिलास
ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर लाल बहादुर सिद्धार्थ ने बताया कि काफी देर तक प्रयास किया गया कि गिलास मलद्वार से बाहर निकल जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाद में उस व्यक्ति की बड़ी आंत काटकर स्टील के गिलास को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि पेट में गिलास जाने के बारे में पूछने पर भुक्तभोगी ने कुछ नहीं बताया। हालांकि डॉक्टरों ने संभावना जताई कि मलद्वार की तरफ से ही गिलास उसके पेट में प्रवेश किया था।












Click it and Unblock the Notifications