पद का दुपयोग कर रहे डीआईजी पिता की बेटे ने इंटरनेट पर डाली तस्वीरें

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के डीआईजी शकील बेग की शाही ठाठ-बाठ की तस्वीरें अचानक से इंटरनेट पर वायरल क्या हुईं। पुलिस महकमें में हडकंप मच गया। डीआईजी के बेटे ने पिता के शाही ठाठ की कुछ तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपलोड की हैं। बेटे ने लिखा है कि उनके पिता अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिनमें से एक तस्वीर में शकील वेग को एक शख्स जूता पहना रहा है। अंदाजा है कि यह शख्स पुलिसकर्मी है। जम्मू-कश्मीर के डीआईजी शकील बेग को इस साल राष्ट्र पति से पुलिस मेडल मिल चुका है। उनके बेटे की नजर में पिता द्वारा पद का दुरुपयोग शान की बात है।

DIG Shakeel Beig

बेग के बेटे ने इस तस्वीर का कैप्शन लिखा है, 'असली राजा- मेरे पिता। आखिरी बार उन्हों ने 15 साल पहले खुद से जूता पहना था।' बेग के बेटे का इंस्टा ग्राम पर Tonybeig नाम से प्रोफाइल है। दूसरी तस्वीर में पुलिस की एक जिप्सी के आसपास बंदूकधारी पुलिसवालों को खड़ा दिखाया गया है। इस फोटो का कैप्शन है- 'प्रेरणा यहां है। जब मेरे पिता सड़क पर निकलते हैं तो गनमैन उनका रास्ताी खाली कराते हैं।'

एक अन्य तस्वीर में डीआईजी और उनके बेटे एक इमारत से बाहर निकलते दिखाई देते हैं और उनके आसपास कई पुलिसकर्मी खड़े हैं। डीआईजी के पीछे खड़ा एक शख्सा उनके ऊपर छाता तानकर खड़ा है। बेग के बेटे ने इस फोटो का कैप्श न लिखा है, मेरे पिता और मैं। सुरक्षा, गन और छाता। वह भी तब जब न ही धूप है और ना बारिश।

डीआईजी के बेटे ने इंस्टाकग्राम पर लिखा, हर साल मैं 3-4 के लिए अपनी फैमिली के पास जाता हूं और मीडिया इसे इस तौर पर पेश करता है।

इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है। #kinglife (अपने पिता के लिए) सिर्फ 3-4 नहीं बल्कि साल में 365 दिन चलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+