मदरसे में रोकने के लिए 11 साल के बेटे को जंजीर से बांधा, केस दर्ज
मदरसे में रोकने के लिए माता-पिता पर अपने ही 11 साल के बेटे को जंजीरों में जकड़ कर रखने के आरोप लगे हैं। जम्मू के इस मामले में आरोपी माता-पिता के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
जम्मू। बेहद चौंकाने वाले मामले में एक माता-पिता पर अपने ही 11 साल के बेटे को जंजीरों में जकड़ कर रखने के आरोप लगे हैं। माता-पिता का कहना है कि उन्होंने बच्चे को मदरसे में रोकने के लिए ये कदम उठाया। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

बेटे के जंजीर से बांधने की तस्वीर हुई वायरल
पूरा घटनाक्रम जम्मू शहर के बाहरी इलाके में मौजूद भटींडी मदरसे का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी माता-पिता म्यांमार के शरणार्थी हैं। इन्होंने 11 साल के अपने बच्चे को मदरसे में रोकने के लिए चेन से बांध दिया।
उनका कहना है कि बच्चा मदरसे भाग जाता है ऐसे में वह मदरसे में रुके इसलिए जंजीरों से बांध कर रोकने की कोशिश की गई।
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक इस पूरे मामले का खुलासा वहां रहने वाले एक शख्स ने कर दिया। जिसने उस बच्चे की तस्वीर खींच ली और सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया।
मदरसे में बच्चे को रोकने के लिए माता-पिता ने उठाया कदम
जैसे ही ये तस्वीर वायरल हुई मामले पुलिस में पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी माता-पिता पर केस दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक बच्चे के माता-पिता और मदरसे के मौलवी अब्दुल गफूर ने बताया कि लड़का दो बार मदरसे से भाग चुका है। उसके भागने से परेशान मां ने ही जंजीर से बांधने की योजना बनाई। वही जंजीर भी लेकर आई।
हालांकि स्थानीय निवासी ने जंजीरों में जकड़े बच्चे की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया में डालने की वजह से मामले का खुलासा हो गया। पहले तो पुलिस ने बच्चे को अपने पास रखा। बाद में जंजीर लेकर बच्चे को उसके माता-पिता को लौटा दिया गया।
बांग्लादेश से तीन साल पहले भारत आया ये परिवार
नरवाल-जम्मू के सब डिविजनल पुलिस अधिकारी चंदन कोहली ने बताया कि बच्चे के माता को फिलहाल चेतावनी दी गई है। उनके खिलाफ पुलिस एक्ट की धार 36 के तहत केस दर्ज भी किया गया है।
बच्चे के परिजनों के मुताबिक वो लोग चार साल पहले बांग्लादेश से भारत में आए थे। वह जम्मू के नरवाल इलाके में तीन साल से रह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications