उड़ान भरते वक्त सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत
जम्मू। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना का ये हेलिकॉप्टर उड़ान भरते वक्त अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में दो पायलटों की मौत हो गई। मरने वाले में एक लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर शामिल है।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अत्याधुनिक हल्का हेलीकाप्टर ध्रुव शाम को लगभग 7 बजकर 43 मिनट पर उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकाप्टर रात को प्रशिक्षण मिशन पर था। इस हेलीकॉप्टर का नाम ध्रुव था।
रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पायलटों ने मानसबल स्थित सैन्य बेस से उड़ान भरी, लेकिन उड़ान भरने के साथ हीचंद पलों में हेलीकॉप्टर बांदीपोरा के साफापोरा इलाके में हादसे का शिकार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications