CRPF के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला, 5 जवान शहीद, 20 जख्मी
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा आंतकी हमला हुआ है। आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए, जबकि 20 जवान जख्मी हैं।

हमला उस वक्त हुआ जब सीआरपीएफ की बस पुलवामा जिले के पांपोर से गुजर रही थी कि तभी पहले से घात लगाए आंतकवादियो ने बस पर आंधाधुन गोली बरसानी शुरु कर दी। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए। वहीं जबावी हमले में जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है।
घटना के बाद लश्कर ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गंभीर रूप से जख्मी 6 जवानों को श्रीनगर के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आतंकी एक अल्टो कार से आए थे। तलाशी अभियान के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां जिले में छापेमारी के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications