जम्मू में बड़ा हादसा, लेबर कैंप में भयंकर आग, जिंदा जल गए 10 मजदूर
श्रीनगर। बीती रात जब पूरी दुनिया नए साल के स्वागत का जश्न मना रही थी उसी वक्त जम्मू-कश्मीर में मातम छा गया। यहां के रामबन जिले में भयंकर आग लग गयी जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चिनैनी से 50 किमी दूर बटौत में नाशरी टनल बन रहा है। पुलिस के मुताबिक टनल में काम कर रहे मजदूर टनल के अंदर ही तंबू में सोते हैं। यहां लगी है इतिहास की सबसे बड़ी आग, जानिए कौन सी यह जगह

पुलिस के मुताबिक हादसे में मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मरने वालों की संख्या 13 बताई जा रही है, लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications