यहां लगी है इतिहास की सबसे बड़ी आग, जानिए कौन सी यह जगह

वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के जंगल इस समय भयंकर आग का सामना करने को मजबूर हैं। कई स्थानों पर लगी आग आग इस राज्य के इतिहास की सबसे भयंकर आग बन गई है।

wioldfire-wahsington

यूएस वाइल्‍ड लाइफ सर्विस फायर बिग्रेड के स्‍पोक्‍सपर्सन प्रवक्ता माइक फेरिस ने जानकारी दी कि राज्य के उत्तरी-मध्य भाग में ओकानोगन परिसर के जंगलों में लगी आग पिछले साल कार्लटन की रिकॉर्ड तोड़ आग को भी पीछे छोड़ चुकी है।

नेशनल इंटर एजेंसी फायर सेंटर के अनुसार ओकानोगन की आग सोमवार को 2.5 लाख एकड़ से भी ज्यादा क्षेत्र में फैल गई। इसके अनुसार अभी तक सिर्फ 10 प्रतिशत आग पर ही काबू पाया जा सका है।

पिछले सप्ताह ओकानोगन की आग से जूझते हुए तीन दमकलकर्मी मारे गए थे और 1250 लोग फिलहाल आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

वाशिंगटन के गवर्नर जे इंसली ने एक बयान में कहा कि राज्यभर में 16 स्थानों पर जंगलों में लगी आग छह लाख एकड़ तक के क्षेत्र में फैल चुकी है और इसके कारण 200 घर तबाह हो चुके हैं। इस आग के कारण 12,000 अन्य आवासों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

गवर्नर की प्रवक्ता जेमी स्मिथ ने सोमवार को बताया कि मौजूदा आग से होने वाले संयुक्त नुकसान के कारण ‘इतनी बड़ी संख्या में एक साथ आग लगने के लिहाज से यह सबसे ज्यादा भीषण आग है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+