JK Deputy CM Surinder Choudhary: 8वीं पास सुरिंदर चौधरी बने जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री, जानिए खास बातें
Surinder Chaudhary Profile: केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए चुनाव के बाद नई सरकार का गठन हो चुका है। उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इनके साथ ही जम्मू-कश्मीर की नेशनल कान्फ्रेंस की नवगठित सरकार में सुरिंदर कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। सुरिंदर चौधरी को भी उमर अब्दुल्ला के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई।
जम्मू-कश्मीर की नई उमर अब्दुल्ला की सरकार ने सुरिंदर चौधरी को उपमुख्यमंत्री बना कर नेशनल कान्फ्रेंस ने ये संदेश दे दिया है कि उनकी पार्टी की नवगठित सरकार जम्मू और कश्मीर में मुस्लिम और हिंदुओं को साथ लेकर चलना चाहती है। आइए जानते हैं कौन हैं सुरिंदर चौधरी? जिन पर उमर अब्दुल्ला की नई सरकार में मिला है इतना बड़ा इनाम?

कौन हैं सुरिंदर चौधरी
सुरिदंर चौधरी जम्मू-कश्मीर में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में नौशेरा विधानसभा सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर जीत हासिल की और भाजपा को बड़ा झटका दिया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के सुरिंदर कुमार चौधरी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना को इस चुनाव में 7819 वोटों से हराकर पटखनी दी है।
महज आठवीं पास हैं सुरेंद्र सिंह?
56 वर्षीय सुरिंदर कुमार चौधरी का जन्म जम्मू के मारह में हुआ था। सुरिंदर कुमार चौधरी के पिता का नाम दयाल चंद है। चौधरी महज आठवीं पास हैं। उन्होंने 1999 में गजानसू के गवर्नमेंट हाई स्कूल से आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है।
सुरिंदर चौधरी का राजनीतिक करियर
2014 विधानसभा चुनाव में नौशेरा सीट से पीडीपी के टिकट पर सुरिंदर चौधरी ने पहली बार चुनाव लड़ा था लेकिन भाजपा के रविंदर रैना से हार गए थे। 2014 में रैना 37374 और सुरेंद्र चौधरी को 27871 वोट मिले थे।
कांग्रेस का गढ़ भाजपा ने छीना, अब सुरिंदर चौधरी ने जमाया कब्जा
नौशेरा जो कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। भाजपा के रैना ने 2014 में भगवा फहराया था वहीं ठीक दस साल बाद हुए 2024 चुनाव में नेशनल कान्फ्रेंस के टिकट पर सुरिंदर चौधरी ने चुनाव लड़कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रैना से जीत हासिल कर भाजपा से ये सीट हथिया कर फारुख अब्दुल्ला की झोली में डाल दी। जिसका उन्हें उपमुख्यमंत्री के के पद के तौर पर ये तोहफा मिला है।
सुरिंदर चौधरी और रविंदर रैना हैं कट्टर दुश्मन
सुरिंदर चौधरी और भाजपा नेता रैना के बीच लंबे समय से 36 का आंकड़ा रहा है। जिसकी शुरूआत 2014 के नौशेरा विधानसभा चुनावों से हुई थी, जब वे पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ़ लड़े थे लेकिन 2014 में सुरेंद्र चौधरी ने पीडीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव अभियान के दौरान दोनों के बीच हाथपाई तक हो गई थी और रविंदर रैना घायल होकर अस्पताल पहुंच गए थे। तभी से दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्मन बन गए थे।












Click it and Unblock the Notifications