Shahnaz Ganai: कौन हैं जम्मू-कश्मीर की शहनाज गनई? जो BJP में हुईं शामिल

JKNC Leader Shahnaz Ganai Joins BJP: लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और एनडीए का कुनबा बढ़ता जा रहा है। लगातार पार्टी बदलकर राजनेता भाजपा में आ रहे हैं। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर JKNC नेता डॉ. शहनाज गनई भाजपा में शामिल हुईं।

दिल्ली पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, भाजपा के महासचिव और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम की मौजूदगी में गनई ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ऐसे में जानिए कौन हैं शहनाज गनई, जिन्होंने बीजेपी का दामन थामा है।

Shahnaz Ganai Joins BJP

जम्मू कश्मीर के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से जुड़ी शहनाज गनई राजनीति का बड़ा चेहरा मानी जाती हैं। शाहनाज गनई फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस की पूर्व एमएलसी रहीं हैं।

गनई की गिनती कश्मीर की बड़ी महिलाओं में होती है। शहनाज गनई का भाजपा में जाना चुनाव से पहले पार्टी के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है।

पुंछ जिले की रहने वाली शहनाज नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठा नेता और पूर्व मंत्री गुलाम अहमद गनई की बेटी हैं। उन्हें पीर पंजाल क्षेत्र में अपनी मुखरता के लिए शोहरत हासिल है।

पूर्व में विधायक और एमएलसी रहीं हैं गनई

शहनाज गनई महिलाओं के अधिकारों को पुरजोर तरीके से उठाती रही हैं। शहनाज गनई जो पूर्व में विधायक और एमएलसी रहीं हैं। वो दिसम्बर 2013 में पंचायत कोटा से जम्मू संभाग से जम्मू कश्मीर राज्य विधान परिषद के लिए निर्वाचित हुई थीं। जिनका कार्यकाल 2018 में पूरा हो गया था।

जानिए क्या बोलीं गनई?

शहनाज गनई ने भाजपा में शामिल होने पर आभार जताते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में देश का तेजी से विकास हुआ है। इसी प्रभावित होकर वे भाजपा से जुड़ीं है। आज देश के हर इलाके से और जम्मू कश्मीर की आवाम भी मोदी के साथ जुड़ने के लिए इच्छुक है।

राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ का बयान

JKNC MLC शहनाज गनई के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कहा, ''एक बड़ा चेहरा भाजपा में शामिल हुआ है और ऐसे कई चेहरे अगले एक हफ्ते में भाजपा में शामिल होने वाले हैं। 7 दशकों से वहां(जम्मू एवं कश्मीर) के ST भाईयों को आरक्षण नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार वहां के ST समुदायों को आरक्षण का लाभ देकर उन्हें सशक्त किया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+