Operation Pimple क्या है? जिसके तहत अब घुसपैठी आतंकियों की खैर नहीं
What is Operation Pimple: जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने शनिवार को घुसपैठियों की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान के दौरान दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया गया।
सेना के चिनार कोर ने एक्स पर जानकारी दी कि 7 नवंबर को विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद "ऑपरेशन पिंपल" शुरू किया गया था और संपर्क स्थापित हुआ और आतंकवादी को मार गिराया गया है। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार भी बरामद किए गए हैं।

सेना ने पुष्टि की कि जवानों ने सीमा के पास संदिग्ध गतिविधियों को देखा और घुसपैठियों को चुनौती दी। सेना ने बताया कि जानकारी मिलते ही एक मजबूत घेरा बनाया गया ताकी आतंकी किसी भी हालत में भाग ना पाए। रात भर ऑपरेशन को रोक रखा और 7 नवंबर को उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकवादी मारे गए। ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने इन दो आतंकियों को मारने के बाद तलाशी अभियान और तेज कर दिया है। जानिए आखिर ऑपरेशन पिंपल क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?
क्या है ऑपरेशन पिंपल?
दरसअल,जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी से पहले आतंकवादी घुसपैठ की कोशिशें तेज कर देते हैं। अक्टूबर और नवंबर में बर्फबारी के कारण पहाड़ी दर्रे बंद हो जाते हैं, जिससे LOC पर आवाजाही मुश्किल हो जाती है। ये ही वजह है कि सीमापार लॉन्चपैड्स पर मौजूद आतंकवादी बहुत सक्रिय हो जाते हैं इन्हीं घुसपैठियों की धर-पकड़ के लिए ये ऑपरेशन पिंपल शुरू किया गया है।
घुसपैठ करने वाले आतंकियों की खैर नहीं
घुसपैठ करने वाले आतंकियों पर नजर रखने के लिए इस ऑपरेशन पिंपल के तहत अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF और LOC पर सेना के जवान बड़ी संख्या में तैनात किए गए हैं। और अन्य सुरक्षा एजेंसियां LOC पर कड़ी निगरानी कर रही हैं और घुसपैठ की कोशिश करते ही आतंकियों का काम तमाम कर दे रही है।
बता दें अभी 5 नवंबर को, जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छतरू इलाके में एक मुठभेड़ हुई थी। भारतीय सेना की मदद से जम्मू और कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों की मौजूदगी की विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद यह संयुक्त अभियान चलाया था।
व्हाइट नाइट कोर ने 'X' पर पोस्ट किया था, "आतंकवादियों से संपर्क... आज, व्हाइट नाइट कोर के सतर्क जवानों ने छतरू के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया है। आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई। ऑपरेशन जारी है।" सुरक्षाबल दोनों क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं ताकि घुसपैठ के किसी भी खतरे को खत्म किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications