जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा के शोकबाबा इलाके में 2 आतंकी ढेर, पुंछ में एक जवान शहीद

श्रीनगर, जुलाई 24। जम्मू कश्मीर में सीमा पार से आतंकियों की हर साजिश को नाकाम कर रहे हमारे सुरक्षाबलों को घाटी में एक और कामयाबी मिली है। दरअसल, शनिवार तड़के बांदीपोरा के शोकबाबा इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। खबर लिखे जाने तक इस इलाके में और भी आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि यहां जंगलों में अभी 2-3 आतंकी और छिपे हो सकते हैं।

Recommended Video

    Bandipora Encounter: Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेर | वनइंडिया हिंदी
    Jammu kashmir

    पिछले 24 घंटे से जारी था ऑपरेशन

    आपको बता दें कि शोकबाबा इलाका पूरी तरह से जंगलों से घिरा हुआ है। यहां पर आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी सुरक्षाबलों को शुक्रवार को मिली थी, जिसके बाद से ही सुरक्षाबलों का जॉइंट ऑपरेशन यहां जारी था। एक अधिकारी ने बताया है कि जैसे ही सुरक्षाबलों की टीम इस स्थान पर पहुंची तो आतंकियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकी मारे गए। इस इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ का जॉइंट ऑपरेशन जारी है।

    पुंछ के मानकोट सेक्टर में एक जवान शहीद

    एक तरफ बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है तो वहीं दूसरी तरफ पुंछ के मानकोट सेक्टर में हमारा एक जवान शहीद हो गया है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक बारूदी सुरंग में धमाके में एक जवान की मौत हो गई। ये धमाका एलओसी के एकदम नजदीक हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+