Ladakh Landslide: लद्दाख में लेह-नुब्रा रोड मार्ग बहाल, Fire and Fury Corps का दिखा अदम्य साहस

लद्दाख में भूस्खलन की वजह से लेह- नुब्रा रोड पिछले करीब 20 घंटे से बंद था। रोड का मलबा फायर एंड फ्यूरी कोर के जवानों ने हटा था। जिसके बाद यातायात शुरू हो चुका है।

Leh-Nubra Road: लद्दाख के गंगलास गांव में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के चलते लेह-नुब्रा रोड पर यातायात फिर से बहाल हो चुका है। स्थिति से निपटने के लिए सेना की मदद लेनी पड़ी। करीब 20 घंटे के भीतर लेह- नुब्रा मार्ग से फिर से बहाल हो गया। पिछली रात को स्कम्पारी और गंगलास गांवों बारिश के बीच बादल फटे की घटना के चलते राज्य में भारी नुकसान हुआ। इस दौरान लेह-नुब्रा रोड कई जगह धंस गई। जिसके कारण इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया था।

शनिवार (22 जुलाई) को भारतीय सेना लेह- नुब्रा मार्ग बहाल होने की जानकारी दी। सेना के अधिकारी ने बताया कि फायर एंड फ्यूरी सैपर्स ने अपने प्रयासों से लद्दाख में लेह-नुब्रा रोड पर कनेक्टिविटी बहाल हो चुकी है। ये मार्ग 21-22 जुलाई की रात स्कम्पारी और गंगलास गांव के बीच बादल फटने के कारण हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुआ था।

ladakh landslide leh-nubra Traffic restored

बादल फटने से आई बाढ़
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। भूस्खलन के कारण कई मार्गों पर आवागमन ठप हो गया। हालात ये हो गए हैं कि पहाड़ों का मलबा बह कर मुख्य बाजार के इलाके तक पहुंच गया। बाढ़ में अब तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात केंद्र शासित प्रदेश के गैंगल्स क्षेत्र में बादल फट गया और लेह शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+