पुलवामा: घर में घुसकर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां, SPO और उनकी पत्नी की मौत, बेटी गंभीर
श्रीनगर, जून 28: जम्मू-कश्मीर में आतंकी एक के बाद एक हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार सुबह आतंकवादियों के ड्रोन हमले के बाद पुलवामा जिले के हरिपरिगाम गांव में एक बार फिर दहशतगर्दों की नापाक करतूत सामने आई है। आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों ने पूर्व एसपीओ की पत्नी और बेटी पर भी गोलियां बरसाईं।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक अवंतीपोरा के हरिपरिगाम के एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुसकर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस आतंकी घटना में उन्हें अपनी पत्नी और बेटी के साथ गंभीर चोटें आई हैं। गोली लगने के कारण अहमद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं घायल बेटी और पत्नी को हमले के तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, बेटी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
आपको बता दें कि आतंकियों ने रविवार तड़के जम्मू एयरफोर्स बेस को निशाना बनाते हुए दो ब्लास्ट किए थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ब्लास्ट में पेलोड गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। इस घटना के तुरंत बाद जम्मू शहर में ही एक बम बरामद हुआ। जिसके साथ लश्कर आतंकी को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications