जम्मू-कश्मीरः आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, एक आतंकी ढेर
श्रीनगर, 28 अक्टूबर। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोला है। कश्मीर जोन पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आतंकियों ने बारामूल के चेरदारी में सेना और पुलिस पर फायरिंग की। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी हमला किया और एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी की पहचान की जा रही है। आतंकी के पास से एक पिस्तौल, एक लोडेड मैग्जीन और एक पाक ग्रेनेड बरामद किया गया है। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मारा गया आतंकी कुलगाम जिले का है, जिसकी पहचान जावेद आह वानी के रूप में हुई है। जावेद ने बिहार के 2 मजदूरों की हत्या की थी। उसे बारामूला में एक दुकानदार को मारने के मिशन पर भेजा गया था।
Recommended Video

गौर करने वाली बात है कि आतंकी पिछले कुछ दिनों से घाटी में आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं। आतंकियों ने सिलसिलेवार तरीके से कई आम नागरिकों को मौत के घाट उतारा है। पिछले कुछ दिनों में तकरीबन 11 लोगों की हत्या की गई है। आतंकियों की इस कायराना हरकत के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इन हत्याओं में शामिल आतंकियों के खिलाफ मिशन शुरू किया है। इस साल सेना ने 67 एनकाउंटर में 132 आतंकियों को अभी तक ढेर किया है। अभी भी सुरक्षाकर्मियों का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications