कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों ने ड्राइवर को मारी गोली, मौत

नई दिल्ली, 13 अप्रैल: कश्मीर घाटी में भारतीय सेना के ऑपरेशन्स लगातार जारी हैं, जिसमें कई बड़े आतंकी कमांडर मारे गए। इससे बौखलाए आतंकी अब निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। बुधवार शाम को आतंकियों ने कुलगाम जिले के पोम्बे कमप्रीम इलाके में एक शख्स को गोली मार दी। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद से सुरक्षाबल के जवान घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।

Terrorist

जानकारी के मुताबिक कुछ संदिग्ध आतंकी बाइक से आए थे, उन्होंने पोम्बे कमप्रीम इलाके में एक शख्स को गोली मार दी और फरार हो गए। घायल की पहचान काकरान निवासी सतीश कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था। आनन-फानन में उसको अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कश्मीरी पंडित को मारी थी गोली
वहीं द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद भी आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। अभी पिछले हफ्ते उन्होंने शोपियां में एक कश्मीरी पंडित को गोली मार दी थी। पीड़ित की पहचान सोनू कुमार के तौर पर हुई। सोनू के मुताबिक वो अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। पहले उनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें श्रीनगर स्थित सेना के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर
वहीं रविवार को सुरक्षाबलों ने श्रीनगर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। दोनों लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े थे और पाकिस्तान से घुसपैठ करके आए थे। वो दोनों आतंकी श्रीनगर में सीआरपीएफ पर हुए हमले में भी शामिल थे। हालांकि इस कार्रवाई में तीन जवान भी घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+