J&K: कश्मीर में 2 जगह ग्रेनेड से आतंकी हमला, पुलिसकर्मी समेत 1 नागरिक घायल

बडगाम 16 अगस्त। कश्मीर के बडगाम में स्वतंत्रता दिवस दिन आतंकियों ने कश्मीर मे दो जगहों पर ग्रेनेड से हमला किया। हमले में एक पुलिस कर्मी और एक नागरिक घायल हो गया। कश्मीर में बडगाम जिले के गोपालपोरा चदूरा इलाके में आतंकी हमले के बाद पुलिस इलाके की घेराबंदी कर ली है। हमलावरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं कश्मीर के पुलिस कंट्रोल रूम कश्मीर पर भी आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

Budgam

75वें स्वतंत्रता दिवस पर भी आतंकियों ने अपने नापाक इरादों को अंजाम देने की भरपूर कोशिश की। सोमवार को कश्मीर में दो स्थानों आतंकियों ने ग्रेनेड से हमले किए। पहला हमला बडगाम के गोपालपोरा के चदूरा इलाके में हुआ। जहां आंतिकियों के ग्रेनेड हमले में एक नागरिक घायल हो गया। कश्मीर पुलिस के मुताबिक हमले में घायल हुए नागरिक का नाम करन कुमार है। उसे इलाज के लिए श्रीनगर अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत नियंत्रण है। वहीं इलाके में आतंकियों की तलाश मं सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कश्मीर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

वहीं दूसरा हमला कश्मीर पुलिस कंट्रॉल रूम पर हुआ। आतंकियों ने यहां भी ग्रेनेड ने हमला किया। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। दोनों स्थानों पर घेराबंदी करके पुलिस सर्च अभियान चला रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+