Jammu Kashmir: श्रीनगर के होटल में सीक्रेट बैठक कर रहे थे JKLF के पूर्व आतंकी, पुलिस ने धरा तो हुआ बड़ा खुलासा
Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के पूर्व आतंकी श्रीनगर में गुपचुप बैठक कर रहे थे, जिनको पुलिस ने पूछताछ के लिए उठा लिया, जिसके बाद हैरान करने वाला खुलासा हुआ।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को श्रीनगर के एक होटल से तीन दर्जन से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के पूर्व आतंकवादी और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के पूर्व अलगाववादी शामिल थे।

गुप्त सूचना पर मारा होटल में छापा
पुलिस के मुताबिक श्रीनगर के एक होटल में जेकेएलएफ के कुछ पूर्व आतंकवादियों और पूर्व अलगाववादियों की बैठक के बारे में खुफिया इनपुट के आधार पर तलाशी ली गई।
जिसके बाद सत्यापन के लिए कोठीबाग थाने लाया गया। जहां पूछताछ शुरू हुई, प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि वे जेकेएलएफ और हुर्रियत को पुनर्जीवित करने की योजना बना रहे थे।
हुर्रियत और जेकेएलएफ के कई लोग पकड़े
पुलिस ने जिन संदिग्धों को हिरासत में लिया, उसने हुर्रियत के मसरूर अंसारी, शमशीउद्दीन रहमान और जेकेएलएफ के फिरदौस अहमद शाह, मोहम्मद रफीक पहलू और मोहम्मद यासीन भट शामिल थे, जिन्हें सत्यापन के लिए कोठीबाग पुलिस स्टेशन लाया गया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications