पहले ही चुनाव में महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती की हुई शर्मनाक हार, जनता ने ठुकराया तो छलका दर्द
Srigufwara-Bijbehara Result 2024: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी और श्रीगुफवारा-बिजबेहरा निर्वाचन क्षेत्र से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की उम्मीदवार इल्तिजा मुफ्ती (Iltija Mehbooba Mufti) ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। पहली बार चुनाव लड़ रहीं इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से 9 हजार वोटों से हार गई हैं।
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक इल्तिजा मुफ्ती को 23529 (-9770) वोट मिले हैं। इस सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के बशीर अहमद शाह वीरी को 33299 (+ 9770) वोट मिले हैं। अपनी हार पर इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट पर कहा है कि वह लोगों के फैसलों को स्वीकार करती हैं।

हार पर छलका इल्तिजा मुफ्ती का दर्द!
इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि वह लोगों के फैसले को स्वीकार करती हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देती हैं। इल्तिजा मुफ्ती ने कहा, ''मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करती हूं। बिजबेहरा में सभी से मुझे जो प्यार और स्नेह मिला है, वह हमेशा मेरे साथ रहेगा। इस अभियान के दौरान इतनी मेहनत करने वाले मेरे पीडीपी कार्यकर्ताओं का आभार।"
मुफ्ती परिवार की पारंपरिक पारिवारिक सीट मानी जाने वाली श्रीगुफवारा-बिजबेहरा अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है, जहां से महबूबा मुफ्ती लोकसभा चुनाव में हार गई थीं। आम चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ ने यह सीट जीती थी।
श्रीगुफवारा-बिजबेहरा विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम (Srigufwara-Bijbehara Result LIVE)
इल्तिजा मुफ्ती (Iltija Mehbooba Mufti), (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP): 7 हजार वोटों से पीछे
vs
बशीर अहमद शाह वीरी (Bashir Ahmad Shah Veeri), नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference): 7 हजार वोटों से आगे












Click it and Unblock the Notifications