जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर, शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के फ्रासी पोरा इलाके में आज सुबह आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 9 बजे सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं, आतंकियों के कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

इस बीच सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। उसका शव बरामद कर लिया गया है। पहचान सुनिश्चित की जा रही है। भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। इसकी तलाश जारी है।

सुरक्षाबलों ने आतंकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश

ईद के अवसर पर ही सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया है। बारामूला में पुलिस और सुरक्षाबलों ने मिलकर तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। सभी आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से है।

तीन ग्रेनेड बरामद

बताया जा रहा है कि पकड़े गए आतंकियों को सुरक्षा बैलून और भीड़ भरे इलाकों में ग्रेनेड हमले को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। इनके पास से तीन ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Weather Forecast: जम्मू कश्मीर, लद्दाख, समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश, दक्षिण में Heat Wave का अलर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+