Weather Forecast: जम्मू कश्मीर, लद्दाख, समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश, दक्षिण में Heat Wave का अलर्ट
Weather Forecast: इस महीने मौसम में तेजी से बदलावा देखे जा रहे हैं। कई राज्यों में हीटवेव का तांडव का तांडव जारी है, तो वहीं उत्तर भारत के कुछ राज्यों में अगले दो दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि ओलावृष्टि, बारिश के चलते तापमान तेजी से गिरने की उम्मीद हैं। भारत मौसम विभाग ने भारत के सात राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में 13 अप्रैल, 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है।
भारत के कई राज्यों में अप्रैल के दूसरे सप्ताह मौसम करवट ले रहा है। इस हफ्ते बुधवार को पश्चिम राजस्थान, गुजरात क्षेत्र के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच है। उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर। ये इन क्षेत्रों में सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस हफ्ते दो दिन कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख में 13 और 14 अप्रैल को अलग-अलग भारी वर्षा की बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 64.5 से 115.5 मिमी तक की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। वहीं आईएमडी के मुताबिक, 14 अप्रैल, 2024 को पश्चिमी उत्तरप्रदेश और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।
Recommended Video
यहां बदला मौसम का मिजाज
पिछले 24 घंटों की बात करें तो मध्यप्रदेश, विदर्भ, सिक्किम, मराठवाड़ा में ओलावृष्टि हुई, जबकि मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, राजस्थान के कुछ स्थानों पर हवा के साथ हल्की बारिश हुई। जबकि उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, ओडिशा, अंडमान व निकोबार, मध्य महाराष्ट्र, केरल और तेलंगाना आदि राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
IMD के बड़े अपडेट्स
- मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में 11 से 13 अप्रेल के बीच आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है।
- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में इस अवधि में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
- तेलंगाना, केरल, इंटीरियर कर्नाटक में अगले सात दिन, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी में 11 से 15 अप्रेल के बीच हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
- मध्यप्रदेश में 11 अप्रेल, विदर्भ में 12 अप्रेल तक और मराठवाड़ा 12 और 13 अप्रेल को ओले गिरने की संभावना है।
- उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में तेजी से बदलव होगा।
- जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 11 से 15 अप्रेल के बीच बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
- उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियणा में 13 से 15 अप्रेल के बीच बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलेंगी। राजस्थान में 13 और 14 अप्रेल को धूल भरी आंधी के साथ कुछ स्थानों में बूंदाबांदी की संभावना है।
- मध्यप्रदेश के 27 जिलों में बुधवार को तेज हवा के साथ बारिश और कुछ जगहों में जोरदार ओलावृष्टि हुई। गुरुवार को 9 जिलों में रेड, 7 में ऑरेंज और 10 में यलो अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications