फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर जम्मू कश्मीर में कॉलेज के गुट भिड़े, 5 घायल
जम्मू कश्मीर के मेडिकल कॉलेज में फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर भिड़े छात्रों को दो गुट, इस हिंसक झड़प में पांच छात्र घायल हुए हैं।

जम्मू कश्मीर में फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर दो गुटों में विवाद की खबर सामने आई है। यह विवाद हिंसा में तब्तील हो गया, जिसमे पांच मेडिकल छात्र घायल हो गए हैं। यह घटना जम्मू स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में हुई है।
इस घटना के बाद छात्र प्रदर्शन पर उतर आए हैं और पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जो भी इस झड़प में शामिल है उसके खिलाफ जांच होनी चाहिए।
सोमवार को मेडिकल छात्रों के एक गुट ने कॉलेज के बाहर एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि कुछ अज्ञात लोग कॉलेज के हॉस्टल में आए और रविवार की रात उनपर हमला कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब एक छात्र ने द केरला स्टोरी फिल्म को लेकर एक पोस्ट छात्रों के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप शेयर किया।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर शशि सूदान ने कहा कि इस हमले में पांच छात्र घायल हुए हैं, मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। अगर कोई भी संस्थान का छात्र इसमे शामिल है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications