Rajouri: शहीद आर्मी डॉग केंट के पार्थिव शरीर को जवानों ने दिया कंधा, दुश्मनों से लोहा लेते हुए गई जान

Rajouri Encounter: शहीद 21 डॉग यूनिट के 6 साल के भारतीय सेना डॉग केंट को अंतिम विदाई दी गई। राजौरी जिले में आतंकियों से मुठभेड़ में दुश्मनों से लोहा लेते हुए केंट की जान गई। मुठभेड़ में उसने अपने हैंडलर की जान बचाई।

Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद 21 डॉग यूनिट के 6 साल के भारतीय सेना डॉग केंट (मादा लैब्राडोर) को बुधवार को अंतिम विदाई दी गई। आर्मी डॉग केंट के पार्थिव शरीर को जवानों ने कंधा दिया। केंट के बलिदान को लेकर भारतीय सेना के इतिहास में सुनहेरे अक्षरों से पढा जाएगा।

भारतीय सेना के ब्रिगेडियर सौमीत पटनायक ने बताया कि आर्मी डॉग केंट और उसका हैंडलर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे। जब केंट आतंकवादियों के स्थान के बहुत करीब आ गया, तो उन्होंने गोलीबारी की। जिसमें सिपाही, तीन सैनिकों और एक अन्य को चोटें आईं। वहीं, केंट दुश्मनों की गोली लगने से शहीद हो गया। एक अन्य सैनिक रवि कुमार की चोटों के बाद खून की कमी के कारण मृत्यु हो गई। घायल सैनिकों का चिकित्सा उपचार चल रहा है। केंट ने आतंकियों से लिया लोहा...

Rajouri Encounter

दरअसल, राजौरी के नरला इलाके में आतंकवादियों की सूचना मिली। 11 सितंबर की शाम पटराडा इलाके के वनक्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसका नेतृत्व आर्मी डॉग केंट और उसका हैंडलर कर रहे थे। इस बीच दो संदिग्ध को देखा गया, जो गोलियां बरसाते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गए। लेकिन, उनका एक बैग घिर गया था। लगातार सर्च ऑपरेशन में आतंकवादियों के स्थल तक आर्मी डॉग केंट पहुंचा। आतंकियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।

अब तक हुई मुठभेड़ में 26 आतंकी ढेर
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों में में आतंकी गतिविधियां तेज होती नजर रही हैं। बीती अप्रैल में पुंछ में सेना के ट्रक पर हमला हुआ था। जिसमें 5 जवान शहीद हुए थे। वहीं, इस साल अब तक हुई मुठभेड़ में लगभग 26 आतंकवादी मारे जा चुके हैं, जबकि 10 सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+