Rajouri Encounter: मुठभेड़ में फीमेल डॉग 'शहीद', बचाई अपने हैंडलर की जान
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मंगलवार को आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान भारतीय सेना की एक फीमेल डॉग शहीद हो गई। मरने से पहले उसने अपने हैंडलर की जान बचाई। अब उसकी बहादुरी की चर्चा पूरे देश में हो रही।
सैन्य अधिकारियों के मुताबिक डॉग का नाम केंट था। वो 6 साल की मादा लैब्राडोर थी, जो काफी वक्त से भारतीय सेना की 21 आर्मी डॉग यूनिट में सेवा दे रही थी। मंगलवार को जब राजौरी में मुठभेड़ शुरू हुई, तो उसने भी जवानों के साथ मोर्चा संभाला।

अधिकारियों ने आगे बताया कि जवान आतंकियों का पीछा कर रहे थे, जो झाड़ियों में जा छिपे। इस दौरान केंट को उनकी भनक लग गई और वो तेजी से भागते हुए उनकी ओर जाने लगी। उसको पास आता देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
जवानों के मुताबिक केंट ने अपने हैंडलर की जान की रक्षा करते हुए खुद गोली खाई। उसको तुरंत घटनास्थल से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों ने उसे अंतिम श्रद्धांजलि दी। साथ ही उसका अंतिम संस्कार किया गया।
2 आतंकी ढेर
मामले में जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने कहा कि केंट 'ऑपरेशन सुजलीगाला' में सबसे आगे थी। उसने अद्मय साहस और वीरता का प्रदर्शन किया। इस ऑपरेशन में 2 आतंकियों को ढेर किया गया, जबकि एक जवान भी शहीद हुआ है। वहीं आतंकियों की गोलीबारी में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सहित तीन और जवान भी घायल हुए।
सेना ने शेयर किया उसका वीडियो
वहीं पीआरओ डिफेंस जम्मू ने डॉग का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो जवानों के साथ सर्च ऑपरेशन में भाग लेती नजर आ रही। सोशल मीडिया पर लोग उसकी जांबाजी की तारीफ कर रहे हैं।
#WATCH भारतीय सेना के कुत्ते केंट, 21 आर्मी डॉग यूनिट की छह वर्षीय मादा लैब्राडोर ने जम्मू-कश्मीर में चल रहे राजौरी मुठभेड़ ऑपरेशन के दौरान अपने हैंडलर की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी। केंट भाग रहे आतंकवादियों की तलाश में सैनिकों की एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रही थी। यह भारी… pic.twitter.com/fewUmqCU7E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2023
अनंतनाग में भी मुठभेड़
वहीं दूसरी ओर अनंतनाग के कोकरनाग में भी आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक कि कुछ सैन्य और पुलिस जवान घायल हुए हैं। पूरे इलाके को घेरकर ऑपरेशन चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications