राहुल गांधी ने बताया- बनिहाल में क्यों स्थगित करनी पड़ी यात्रा? लगाए ये बड़े आरोप

कश्मीर घाटी की ओर भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस के पैदल मार्च को सुरक्षा कारणों के चलते रोका गया। इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कई आरोप लगाए।

Bharat Jodo Yatra in Banihal

Bharat Jodo Yatra: कश्मीर घाटी की ओर बढ़ रही भारत जोड़ो यात्रा सुरक्षा कारणों की वजह से रोक दी गई। पदयात्रा रोके जाने के पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की बात टालना हमारे लिए मुश्किल है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि भीड़ की सुरक्षा प्रबंध महत्वपूर्ण है, जिससे से सुरक्षित पदयात्रा की जा सकती है।

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को सुबह जम्मू-कश्मीर के बनिहाल से आगे घाटी की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान सुरक्षा कारणों को हवाला देते हुए सुरक्षाकर्मियों ने पैदल यात्रा पर रोक लगा दी। पदयात्रा रोके जाने के बाद राहुल गांधी को अनंतनाग के वेसु तक वाहनों के जरिए भेजा गया। राहुल गांधी के साथ घाटी की ओर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे।

यात्रा को रोके जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अनंतनाग में कहा, "मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि पुलिस भीड़ का प्रबंधन करे ताकि हम यात्रा कर सकें। मेरे सुरक्षाकर्मी जो सिफारिश कर रहे हैं, उसके खिलाफ जाना मेरे लिए बहुत मुश्किल है।" उन्होने सुरक्षा उपलब्ध ना होने की बात कही। राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा के दौरान पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। भीड़ को संभालने वाली पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही थी। मेरे आगे चलने से मेरे सुरक्षाकर्मी भी असहज थे। उन्होंने बताया मेरे लोगों ने खुद मुझे यात्रा ना करने की सलाह दी।

कांग्रेस की ओर ऐसे ही बड़े आरोप लगाए गए। पार्टी की ओर जारी बयान में कहा गया कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। इसलिए यात्रा को रोकन पड़ा। कांग्रेस ने कहा कि जब तक सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होती आगे बढ़ना खतरे से खाली नहीं होगा। कांग्रेस की ओर शेयर किए गए एक विडियो में लिखा गया, "सुरक्षा की इतनी बड़ी चूक यात्रा के 133 दिनों में नहीं हुई। रस्से कांग्रेस के कार्यकर्ता खींच रहे हैं, कहां है जम्मू कश्मीर की पुलिस? जम्मू कश्मीर में केंद्र का शासन है, इस चूक की ज़िम्मेदारी किसकी आख़िर राहुल गांधी की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?"

वहीं कश्मीर जोन पुलिस ने एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया, "भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग की ओर केवल आयोजकों द्वारा पहचाने गए अधिकृत व्यक्तियों और तलाशी लेने वाली भीड़ को अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। कांग्रेस की यात्रा के आयोजकों और प्रबंधकों ने इसमें शामिल होने के लिए बनिहाल से बड़ी भीड़ के बारे में सूचित नहीं किया। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+