ऑपरेशन Machhal Prahar: कुपवाड़ा में सेना को बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेर, गोला-बारूद बरामद
Indian Army Machhal Prahar ऑपरेशन के तहत आतंकियों के नापाक मंसूबों को लगातार नाकाम कर रही है। ताजा घटनाक्रम जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा का है। आर्मी ने दो आतंकियों को ढेर करने में कामयाबी पाई है।

Indian Army Machhal Prahar: भारतीय सेना और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।
कुपवाड़ा में बुधवार को हुई सैन्य कार्रवाई के बारे में सेना ने बताया कि आतंकियों के पास से दो एके 47 राइफल, छह एके 47 मैगजीन, 159 एके 47 राउंड, दो हथगोले, पाकिस्तानी मार्किंग वाली खाने-पीने की चीजें और सिगरेट और पाकिस्तानी मुद्रा में 660 रुपये नकद जब्त किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने मंगलवार को भी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम की थी। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) श्रीनगर के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुपवाड़ा से मिले इनपुट के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया था।
आतंकवादी लॉन्च पैड से नियंत्रण रेखा के पार (LOC) माचल सेक्टर की ओर घुसपैठ कर सकते हैं, ऐसी आशंका थी। एक मई को सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया था।
डिफेंस पीआरओ के अनुसार, चुनौतीपूर्ण हालात में काउंटर-घुसपैठ ग्रिड लगाया गया। भारतीय सेना और विशेष अभियान समूह (एसओजी) कुपवाड़ा को भी घुसपैठ के संभावित मार्गों पर तैनात किया गया था। घात लगाकर बैठे सैनिकों ने लगातार खराब मौसम, दो रातों तक बारिश, खराब दृश्यता और तापमान में गिरावट के बावजूद धैर्य नहीं खोया।
बुधवार सुबह लगभग 8.30 बजे, घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को सैनिकों ने गोलाबारी शुरू होने के बाद दोनों आतंकवादी मारे गए। भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद के साथ दो आतंकवादियों के शव बरामद कर उनसे जुड़े आतंकी गुटों की पहचान की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications