J&K: शोपिया और कुलगाम में मुठभेड़ जारी, 1 आंतकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम के हाथीपोरा और अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षबलों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि कुलगाम मुठभेड़ में तीन आतंकी घिरे हुए हैं। जबकि दूसरी मुठभेड़ अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में चल रही है। इसी बीच पिछले कई दिनों से शोपियां में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। इससे पहले शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया था।

वहीं दूसरी ओर दूसरी मुठभेड़ अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में चल रही है। बता दें कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुलगाम के हाटीपोरा इलाके में आतंकी मौजूद है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। इसके पहले गुरुवार को ही शोपियां के जनमोहल्ला इलाके में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया था। इसके अलावा बुधवार को दोपहर में करीब तीन बजे भी शोपियां शहर के इमाम साहिब में आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की थी।
हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। गोलीबारी के बाद मची अफरातफरी का फायदा उठाते हुए हमलावर भाग निकले थे। जवानों ने 27 मार्च को भी वनगाम में हुए एनकांउटर में 2 आतंकी ढेर किए थे।












Click it and Unblock the Notifications