उरी: भारतीय जवानों ने पाकिस्तान से घुसपैठ कर रहे आतंकी को किया ढेर, एक गिरफ्तार
श्रीनगर, 28 सितंबर। भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकवादी को हमारे सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया, जबकि दूसरे आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया। भारतीय सेना से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में दो आतंकवादियों पर सेना द्वारा सफल कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आतंकी से पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकवादी हाल ही में 18-19 सितंबर से चल रही घुसपैठ की कोशिश का हिस्सा था। पकड़े गए आंतकी की पहचान पाकिस्तान में पंजाब के ओखरा में रहने वाले लश्कर के आतंकवादी अली बाबर पात्रा के रूप में हुई है।
Recommended Video

जीओसी 19 इन्फैंट्री डिवीजन के मेजर जनरल वीरेंद्र वत्स ने बताया कि उरी सेक्टर में एलओसी पर 9 दिनों तक एक ऑपरेशन चलाया गया। यह 18 सितंबर को शुरू हुआ, जब एलओसी पर हमारे गश्ती दल ने घुसपैठ की गतिविधि का पता लगाया। जब मुठभेड़ हुई तो 2 घुसपैठिए सीमा कर गए थे जबकि 4 दूसरी तरफ थे। गोलाबारी के बाद पाक की तरफ के 4 आतंकी घने पत्ते का फायदा उठाकर पाक की तरफ चले गए। भारतीय सीमा में घुसे आतंकियों में से एक को मार गिराया गया और दूसरे ने आत्मसमर्पण कर दिया। ऑपरेशन में 7 एके सीरीज के हथियार, 9 पिस्टल और रिवॉल्वर और 80 से अधिक ग्रेनेड और भारतीय और पाक मुद्रा बरामद की गई।
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में पैदा हुआ भयानक तेल संकट, ट्रक ड्राइवर्स ने देश को घुटनों पर लाया, सरकार ने उतारी सेना
सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना के साथ एक आतंकी मुठभेड़ में मारा गया, वहीं उसके दूसरे साथी ने जान बचाने के लिए ऑपरेशन के दौरान सैनिकों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो दिनों में दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में चार सैनिक घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी दी कि 50RR की टीम के साथ श्रीनगर पुलिस ने पुलवामा से दो ओवर-ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आतंकवादी रियाज साथरगुंड (LeT कमांडर) ने उन्हें श्रीनगर के नौहट्टा के राजौरीकादल इलाके में ठिकाना बनाने के लिए कहा था।












Click it and Unblock the Notifications