जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने CRPF वाहन पर फेंका ग्रेनेड, एक पुलिसकर्मी घायल
श्रीनगर, 15 जून: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और पुलिस की तरफ से मिल रहे मुंहतोड़ जवाब के बाद अब आतंकी छिपकर हमला करने में लगे हुए हैं। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में देर शाम को आतंकियों ने CRPF के एक वाहन पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस आतंकी हमले में एक पुलिस जवान घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए तुरंत अस्पताल रेफर किया गया है।

आतंकी घटना की जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि अनंतनाग जिले के पड़शाही बाग इलाके में आतंकवादियों ने वाहन पर ग्रेनेड फेंक दिया। इस हमले के बाद एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी की पहचान जम्मू-कश्मीर के हेड कांस्टेबल अहमदुल्ला के रूप में हुई है।
इस घटना के बाद आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि अनंतनाग के पड़शाही बाग इलाके के बीजबेहाड़ा में आतंकवादियों ने पुलिस नाका की ओर ग्रेनेड फेंका, जिसमें पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया। हमले के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ आतंकियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications