नौगाम एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, मारे गए दोनों दहशतगर्द थे पुलवामा के रहने वाले
श्रीनगर, सितंबर 14। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में नौगाम के अंदर आतंकियों से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक और आतंकी को मार गिराया है। इसी के साथ मारे गए कुल आतंकियों की संख्या 2 हो गई है। कश्मीर पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है।

पुलवामा के रहने वाले थे दोनों आतंकी
कश्मीर पुलिस ने बताया है कि नौगाम इलाके में चल रहे एनकाउंटर में कुल दो आतंकी मारे जा चुके हैं। मारे गए दोनों आतंकवादी अंसार गजवत उल हिंद आतंकी संगठन के थे। दोनों आतंकियों की पहचान पुलवामा के रहने वाले एजाज रसूल नज़र और शाहिद अहमद के रूप में हुई। यह दोनों हाल ही में पुलवामा में एक दिहाड़ी मजदूर पर हुए हमले में शामिल थे। कश्मीर एडीजीपी की ओर से यह जानकारी दी गई है।
नौगाम एनकाउंटर के अलावा पुलवामा में भी आतंकियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक, पुलवामा में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। हालांकि इस हमले में किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications