राजभवन पहुंचे उमर अब्दुल्ला, पेश किया सरकार बनाने का दावा, 16 अक्टूबर को होगा समारोह

Jammu Kashmir News: जम्मू विधानसभा चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) सरकार बनाने जा रही है। उमर अब्दुल्ल सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए श्रीनगर स्थित राजभवन पहुंचे गए है। यहां उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और सरकार बनाने का अपना दावा पेश किया।

वहीं, ऐसा चर्चाएं है कि 16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत की। उमर अब्दुल्ला ने कहा,'मैंने एलजी से मुलाकात की और कांग्रेस, सीपीएम, आप और निर्दलीयों से मिले समर्थन पत्र सौंपे।'

omar abdullah

उन्होंने कहा कि मैंने उनसे शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय करने का अनुरोध किया ताकि सरकार काम करना शुरू कर सके। यह एक लंबी प्रक्रिया होगी क्योंकि यहां केंद्र का शासन है। एलजी पहले राष्ट्रपति भवन और फिर गृह मंत्रालय को दस्तावेज भेजेंगे। हमें बताया गया है कि इसमें 2-3 दिन लगेंगे।

इसलिए अगर यह मंगलवार से पहले होता है, तो हम बुधवार 16 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह करेंगे। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि इस सरकार में जम्मू की अनदेखी नहीं की जाएगी। बता दें, इससे पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक के बाद कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस(एनसी) को समर्थन पत्र सौंप दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नवनिर्वाचित विधायकों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, महासचिव गुलाम अहमद मीर, निजामुद्दीन भट, पीरजादा मोहम्मद सईद, इरफान हफीज लोन और इफ्तिखार अहमद शामिल हैं। बता दें, अमहद जम्मू क्षेत्र से चुने गए हैं, जबकि बाकी कश्मीर घाटी से चुने गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+