जम्मू कश्मीर में NIA ने 8 ठिकानों पर की छापेमारी, जानिए पूरा मामला

जम्मू कश्मीर, 19 अगस्त। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने जम्मू कश्मीर में 8 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी 5 जिलों में की गई है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जिस तरह से पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए हथियारों की सप्लाई की गई थी, इसी को लेकर एनआईए ने 5 जिलों में 8 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई है। यह छापेमारी जम्मू, श्रीनगर, कठुआ, सांबा और डोडा जिले में की गई है। बता दें कि इंटरसेप्टर ड्रोन के जरिए हथियार, गोला, बारूद को आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा की ईकाई द रजिस्टेंट फ्रंट ने भारत में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भेजा था, इसी सिलसिले में एनआईए सक्रिय हो गई है।

nia

एनआईए की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार टीआरएफ के ऑपरेटिव लगातार पाकिस्तान में बैठे लश्कर के हैडंलर के संपर्क में हैं, ये लोग उनसे कंसाइनमेंट प्राप्त कर रहे थे, जिसमे हथियार, गोला, बारूद आदि शामिल हैं। इसके साथ ही इन लोगों को आतंकी हार्डवेयर ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीम पर सांबा सेक्टर में मिल रहे थे। इन हथियारों के कंसाइनमेंट को टीआरएफ के आतंकी कश्मीर में सप्लाई करकते थे और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए उनपर हमला करते थे। ये लोग अल्पसंख्यकों, प्रवासियों, सुरक्षा के जवानों को अपना निशाना इन हथियारों का इस्तेमाल करके कर रहे हैं।

शुरुआत में कठुआ स्थित राजबाग पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया। यह केस 29 मई को दर्ज कराया गया था, लेकिन एनआईए ने एक बार फिर से इस सिलसिले में 30 जुलाई को केस दर्ज कराया। आज जो छापेमारी की गई है उसमे कई आपत्तिजनक सामान, डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज बरामद किए गए हैं। कठुआ में एनआईए ने चार घरों में छापेमारी की है। यह छापेमारी मारहीन इलाके में की गई है। डोडा जिले में स्थित खरोआ-भल्ला स्थित घर में हुई है। पिछले महीने पुलिस ने लश्कर के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसमे 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। लश्कर के लीडर मुनीर को गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+