कश्मीरी छात्रों की गिरफ्तारी को लेकर महबूबा मुफ्ती ने लिखा PM मोदी को खत, की रिहाई की मांग
श्रीनगर, अक्टूबर 30। टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को मिली जीत के बाद कथित रूप से आगरा के एक कॉलेज में कश्मीरी छात्रों ने जश्न मनाया था। इस मामले में तीन कश्मीरी छात्रों की गिरफ्तारी हुई थी। अब इन छात्रों की रिहाई के लिए महबूबा मुफ्ती ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से मांग की है कि वो इस मामले में हस्तक्षेप करें, ताकि उन युवाओं का भविष्य ना खराब हो पाए।

पीएम को लिखा लेटर महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर शेयर किया
महबूबा मुफ्ती ने पीएम मोदी को लिखे खत को ट्विटर पर भी शेयर किया है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा है, "मैं आपको जम्मू-कश्मीर की भयावह स्थिति के बारे में गहरी निराशा और चिंता के साथ लिखती हूं, अभी कुछ समय पहले जब आपने दिल्ली में एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की थी, तो आपने दिल्ली और कश्मीर के बीच "दिल की दूरी" को हटाने का इरादा व्यक्त किया था।"
कश्मीरियों को निशाना बनाने का सिलसिला है जारी- मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने पत्र में आगे कहा है कि कश्मीरी छात्रों को टारगेट करने का सिलसिला अभी भी जारी है, हमने सोचा था कि हम लोगों के खासकर युवाओं के दिलों और दिमागों को संबोधित करने के लिए एक नीति के लागू होने का इंतजार कर रहे थे जबकि उनके खिलाफ तो छापेमारी, गिरफ्तारी, हत्याओं का सिलसिला बेरोकटोक जारी है, दमन का स्तर और राज्य की असहिष्णुता एक नए निचले स्तर पर पहुंच गई है।
Recommended Video
मुफ्ती ने दो दिन पहले भी की थी रिहाई की मांग
आपको बता दें कि महबूबा मुफ्ती ने दो दिन पहले भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि जम्मू और कश्मीर के भीतर और बाहर कश्मीरी छात्रों पर कार्रवाई निंदनीय है। दो साल के दमन के बाद जम्मू-कश्मीर में स्थिति भारत सरकार के लिए एक आंख खोलने वाली होनी चाहिए और पाठ्यक्रम में सुधार की ओर ले जानी चाहिए। भाजपा की छद्म देशभक्ति भारत के विचार की अवहेलना करती है। इन छात्रों को तुरंत रिहा करें।'












Click it and Unblock the Notifications