कश्मीर को साथ रखना है तो आर्टिकल 370 बहाल करे भारत सरकार: महबूबा मुफ्ती
श्रीनगर, 24 नवंबर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि केंद्र सरकार को कश्मीर के मसले को हल निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी के जिस देश के साथ रहने का फैसला आजादी के वक्त कश्मीर के लोगों ने किया था, इस समय भारत वो देश नहीं है। आज का देश गोडसे का है। भारत सरकार कश्मीर के लोगों को बंदूक के दम पर दबाना चाह रही है लेकिन वो हमें ऐसे नहीं दबा सकते।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने बुधवार को बनिहाल में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, हमने 1947 में गांधी जी के भारत के साथ जाने का फैसला किया था। हम गोडसे के हिन्दुस्तान के साथ नहीं रह सकते, हमें गांधी और नेहरू का हिन्दुस्तान चाहिए। जिस हिन्दुस्तान ने हमें अनुच्छेद 370, अनुच्छेद 35ए और अपना झंडा दिया था। मैं भारत सरकार से कहना चाहती हूं कि अगर आप जम्मू-कश्मीर को अपने साथ रखना चाहते हैं, तो अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को बहाल करें और कश्मीर के मुद्दे को हल करें। बाहुबल के बल पर आप कश्मीर को अपने पास नहीं रख सकते।
महबूबा ने कहा, बंदूक के बलबूते पर अमेरिका भी अफगानिस्तान पर राज नहीं कर सका। भारत सरकार भी डंडे, बंदूक, लाशों को दबाने के बलबूते पर कश्मीर को साथ नहीं रख सकती है। अगस्त 2019 में आर्टिकल 370 को हटाने के समय करीब एक साल तक महबूबा मुफ्ती को हिरासत में रखा गया था। जब से उनकी नजरबंदी हटी है, वो लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।
Recommended Video
मुफ्ती लगातार ये कह रही हैं कि केंद्र सरकार कश्मीर में दमन का तरीका अपना रही है, जिससे हालात नहीं सुधरेंगे। महबूबा मुफ्ती लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से मांग करती रही हैं कि वो बातचीत के जरिए कश्मीर के मामले का हल निकालने के लिए कोशिश करे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications