'सुप्रीम कोर्ट का फैसला खुदाई हुकुम तो नहीं, लड़ाई जारी रखेंगे', आर्टिकल 370 पर महबूबा मुफ्ती
Mehbooba Mufti News: जम्मू-कश्मीर की अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एक बार फिर पूर्व मुख्यमत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती का बयान सामने आया है। रविवार को उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र के फैसले को बरकरार रखने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला "खुदाई हुकुम नहीं" है।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पीडीपी जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिलाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।मुफ्ती ने पहले फैसले को ना सिर्फ जम्मू-कश्मीर के लिए बल्कि भारत के विचार के लिए भी "मौत की सजा" बताया था।

मीडिया से बात करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि "हमें हिम्मत नहीं हारनी है। हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। सुप्रीम कोर्ट भगवान नहीं है। उसी सुप्रीम कोर्ट ने पहले कहा था कि संविधान सभा की सिफारिश के बिना अनुच्छेद 370 में संशोधन नहीं किया जा सकता है। वे भी विद्वान न्यायाधीश थे। आज कुछ अन्य न्यायाधीशों ने फैसला सुनाया। मुफ्ती ने कहा, हम इसे भगवान का फैसला नहीं मान सकते।"
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला खुदाई हुकुम तो नहीं है, हम उम्मीद नहीं खोएंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।"
उन्होंने आगे कहा कि "हमें उम्मीद नहीं खोनी है। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने कई वर्षों तक संघर्ष किया है जिसमें हमें नुकसान हुआ है। वे चाहते हैं कि हम उम्मीद खो दें, हार मान लें और घर बैठ जाएं। ऐसा नहीं होगा।"
बता दें कि पीडीपी नेता ने पहले फैसले को ना केवल जम्मू-कश्मीर के लिए बल्कि भारत के विचार के लिए भी "मौत की सजा" बताया था। उन्होंने लोगों से उम्मीद न खोने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि इस क्षेत्र में संघर्ष दशकों से चली आ रही एक राजनीतिक लड़ाई रही है।












Click it and Unblock the Notifications