J&K Election: बीजेपी को लेकर महबूबा मुफ्ती का बड़ा दावा, बोलीं- अब जम्मू-कश्मीर में कभी नहीं बनेगी सरकार
Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार अब कभी नहीं बना पाएगी। यह बात PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहीं। दरअसल, महबूबा मुफ्ती ने बुधवार 25 सितंबर को जम्मू में रोड शो किया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुफ्ती ने कहा, 'कश्मीर में भाजपा ने संसद से राजनीति चलाई है। जिन लोगों को वे जिताने में मदद करते हैं, उन्हें पैसे देते हैं और प्रशासन के जरिए उनका साथ देते हैं।'

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि जब उनकी रैलियों में आजादी और पाकिस्तान के नारे लगते हैं तो भाजपा वाले खुश हो जाते हैं ये सोचकर की कल ये जीतकर आएंगे और हमारी सरकार बनाने में मदद करेंगे।
इस दौरान महबूबा मुफ्ती ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में सरकार नहीं बना पाएगी। जम्मू-कश्मीर में धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने के लिए पीडीपी का समर्थन ज़रूरी है।
मुफ्ती से जब 50 से अधिक सीटें हासिल करने और जम्मू क्षेत्र से एक मुख्यमंत्री नामित करने की भाजपा की आकांक्षाओं के बारे में पूछा गया, तो मुफ्ती ने इन दावों को अवास्तविक बताते हुए खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा 15 से अधिक सीटें हासिल नहीं कर पाएगी। इस दौरान मुफ्ती ने अपनी पार्टी और अपने परिवार को राष्ट्र-विरोधी करार दिए जाने की निंदा की और पिछले कुछ वर्षों में उनके देशभक्तिपूर्ण कार्यों पर जोर दिया।
मुफ़्ती ने जम्मू-कश्मीर के नेता के रूप में अपने पिता के कार्यकाल को भी याद किया और इसे तीन साल तक चलने वाला स्वर्णिम युग बताया। उन्होंने 2014 के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा और पीडीपी के बीच बने ऐतिहासिक गठबंधन को याद किया, जिसने मुफ़्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व में पहली बार भाजपा को इस क्षेत्र में सत्ता में लाया।












Click it and Unblock the Notifications