महबूबा मुफ्ती का दावा- 15वीं बार किया गया नजरबंद, केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
अनंतनाग, 9 अक्टूबर। पीडीपी प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। महबूबा ने अपने ट्वीट में दावा किया कि उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है और सीआरपीएफ द्वारा कथित तौर पर मारे गए एक नागरिक के परिवार से मिलने से रोका गया। पीडीपी नेता ने 7 अक्टूबर की रात को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में अर्धसैनिक बलों द्वारा कथित तौर पर मारे गए एक ड्राइवर की मौत पर शोक जताती महिलाओं का एक वीडियो भी शेयर किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि चेक पोस्ट पर जवानों ने एक एसयूवी को रुकने का इशारा किया लेकिन ड्राइवर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद सीआरपीएफ के जवान ने गोली चला दी, जिसमें एसयूवी चालक घायल हो गया और बाद में उसने दम तोड़ दिया। वीडियो शेयर करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कैप्शन में लिखा, आज पंद्रहवीं मुझे बार नजरबंद किया गया है, मैं सीआरपीएफ द्वारा मारे गए निर्दोष नागरिक के परिवार से मिलने जाना चाहती थी। भारत सरकार चाहती है कि हम चुनिंदा रूप से हत्याओं की निंदा करें। वे केवल उन मामलों में गुस्सा जाहिर करते हैं, जिसे नफरत की राजनीति को लोगों का ध्रुवीकरण करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती बोलीं- सरकार ने फिर से किया मुझे नजरबंद, यही है कश्मीर की असली तस्वीर
बता दें कि मंगलवार को श्रीनगर में आतंकियों ने बिंदरू मेडिकेट के मालिक माखन लाल बिंदरू की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद से घाटी की सियासत गरमाई हुई है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती गुरुवार को बिंदरू के घर पहुंचीं और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। महबूबा ने कहा कि ये हत्या जम्मू-कश्मीर में डबल इंजन सरकार की विफलता है। मुझे डर है कि इन घटनाओं के बाद सरकार को कश्मीर घाटी में और प्रतिबंध लगाने का बहाना मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications