मनोज सिन्हा का पाकिस्तान को कड़ा संदेश, आतंकवाद के आकाओं को अलग-थलग करने का वक्त आ गया है
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि आतंकवाद को स्टेट पॉलिसी के रूप में इस्तेमाल करने वाले देशों को अलग-थलग करने का वक्त आ गया है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद के मुद्दे को लेकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। दरअसल, गुरुवार को जम्मू में आयोजित एक कार्यक्रम में मनोज सिन्हा ने कहा कि दुनिया में अच्छा और बुरा आतंकवाद नहीं हो सकता और जो देश आतंकवाद को स्टेट पॉलिसी के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें अलग-थलग करने वक्त आ गया है। मनोज सिन्हा ने कहा कि आतंकवाद मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसे अब खत्म करने का वक्त आ गया है।
कश्मीर के विकास के लिए शांति स्थापित करना जरूरी- सिन्हा
आपको बता दें कि मनोज सिन्हा जम्मू में आयोजित डोगरा सदर सभा द्वारा आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन की अध्यक्षता केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने की थी। अपने संबोधन में मनोज सिन्हा ने आगे कहा कि समाज में इस वक्त हमारी अलग-अलग समस्याएं और चुनौतियां हैं और समाधान सिर्फ और सिर्फ प्यार और भाईचारे में ही है। उन्होंने कहा, 'एक दुनिया, एक दिल, एक मानवता' का विचार आज और कल की चुनौतियों का मुकाबला कर सकता है, जम्मू-कश्मीर में विकास के लिए पहले शांति स्थापित करना जरूरी है।'












Click it and Unblock the Notifications