कारगिल एयरपोर्ट पर लैंडमाइन ब्लास्ट, मृतक के परिवार को 4 लाख और घायलों को मिलेंगे 1 लाख रुपये, LG ने जताया दुख
एलजी बीडी मिश्रा ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। घायलों का इलाज चल रहा है।

Kargil Airport Landmine Blast: लद्दाख में रविवार को बड़ी घटना सामने आई है। कारगिल एयररपोर्ट पर लैंडमाइन ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर बीडी मिश्रा ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक बच्चे की मौत हो गई। दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए। घायल बच्चा खतरे से बाहर है और दूसरा बच्चा बच सकता है।
उपराज्यपाल ने कहा कि मृत बच्चे के परिवार को 4 लाख रुपये और घायल बच्चे को 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी। हम कारगिल और अन्य जगहों के अंधियारों क्षेत्रों में सीमित समय अवधि में खतरनाक गोला-बारूद को हटाने के लिए अभियान शुरू कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Earthquake hit Ladakh: लद्दाख में हिली धरती, महसूस किए गए तेज झटके, 3.5 तीव्रता का भूकंप












Click it and Unblock the Notifications