Earthquake hit Ladakh: लद्दाख में हिली धरती, महसूस किए गए तेज झटके, 3.5 तीव्रता का भूकंप
लद्दाख में बृहस्पतिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई।

Earthquake hit Ladakh: बृहस्पतिवार को लद्दाख में भूकंप के झटके आए। रिहायशी इलाकों में लोग घरों से बाहर से बाहर निकाल निकल आए। हालांकि इससे किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology Center) ने रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी। ये एक तेज भूकंप था। अगर तीव्रता थोड़ी भी अधिक होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
लद्दाख में बृहस्पतिवार को आए भूकंप लेकर एनसीएससी ने कहा कि झटके सामान्य थे। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम नहीं थी। फिलहाल इससे किसी तरह की हानि का का अपडेट अब तक नहीं है।
एक हप्ते में तीसरा भूकंप
भारतीय समय के अनुसार ये भूकंप के झटके शाम 6:54 बजे महसूस हुए। भूकंप का केंद्र पृथ्वी से 10 किमी नीचे था। इस हप्ते भूकंप की ये तीसरी घटना है। इससे पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भी मंगलवार को भूकंप के झटकों से हिला। यहां इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। यहां आए भूकंप का केंद्र पोर्टब्लेयर से 140 किमी दूर कैंपबेल बे था। इसकी गहराई 60 किमी थी। इसके अलावा सोमवार को भी पापुआ न्यू गिनी में भूकंप आया था। उत्तर-पश्चिमी पापुआ न्यू गिनी में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसका असर 33 किमी उत्तर पश्चिम में देखा गया। जिसके बाद सुनामी का अलर्ट भी जारी किया ।












Click it and Unblock the Notifications