Kupwara: इंडियन आर्मी ने नापाक इरादों को फिर किया नाकाम, घुसपैठ की कोशिश में 2 आतंकी ढेर
Kupwara: जम्मू-कश्मीर एक बार फिर आतंकियों की नापाक कोशिशों का गवाह बना । लेकिन इस बार भी भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस और सतर्कता से दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सोमवार शाम सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को ढेर कर दिया।
सेना के मुताबिक, इलाके में संदिग्ध हलचल दिखाई देने पर जब जवानों ने कार्रवाई की, तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी मारे गए और इलाके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए। भारतीय सेना ने बताया कि दो आतंकियों को मार गिराया गया है। सेना ने संदिग्ध हलचल दिखने पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों आतंकी मारे गए।

खुफिया जानकारी पर शुरू हुआ ऑपरेशन
भारतीय सेना ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस (JKP) और अन्य एजेंसियों से मिली पक्की सूचना के आधार पर माछिल सेक्टर में संयुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान 13 अक्टूबर की शाम को शुरू हुआ था। सेना के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिस पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: काबुल पर हमला कर पाकिस्तान ने खुद कर ली अपनी फील्डिंग सेट, इन इलाकों को मलबे में बदल सकता है तालिबान
जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी ढेर हो गए। सेना के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है ताकि किसी और आतंकी की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके।
अमित शाह ने दिए सख्त निर्देश
वहीं दूसरी ओर, केंद्र सरकार ने भी सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों को निर्देश दिया है कि सर्दियों के मौसम में भी सीमा पर चौकसी में कोई ढिलाई न हो। शाह ने कहा कि बर्फबारी और खराब मौसम का फायदा उठाकर आतंकियों को घुसपैठ करने का कोई मौका नहीं मिलना चाहिए।
उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया फैसला
दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह सचिव, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक, सेना प्रमुख, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में केंद्र और राज्य एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया ताकि सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जा सके।
ये भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: पुंछ में हुआ संदिग्ध ग्रेनेड विस्फोट, सेना का एक जवान शहीद












Click it and Unblock the Notifications