Kulgam Encounter: कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़, 5 टेररिस्ट ढेर; 2 सुरक्षाकर्मी घायल
Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को कुलगाम के बेहीबाग इलाके के कद्देर क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 5 आतंकवादी मारे गए। यह अभियान सुरक्षा बलों द्वारा संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया था।
Recommended Video
बताया जा रहा है कि बुधवार रात, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कद्देर क्षेत्र में एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही आतंकियों को घेरा गया, उन्होंने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है।
भारतीय सेना ने साझा की जानकारी
भारतीय सेना की चिनार कोर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुलगाम के कद्देर क्षेत्र में एक अभियान चलाया। संदिग्ध गतिविधि देखने पर सैनिकों ने आतंकवादियों को चुनौती दी। आतंकियों ने भारी गोलीबारी की, जिसका प्रभावी जवाब दिया गया।
हालिया आतंकवादी गतिविधियां
-
गगनगीर हमला (अक्टूबर): सुरंग निर्माण स्थल पर लश्कर-ए-तैयबा (LeT) आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें सात मजदूरों की जान गई।
- रियासी हमला (9 जून): बस पर गोलीबारी में 9 तीर्थयात्री मारे गए।
- बारामूला (23 नवंबर): सुरक्षाबलों ने कुंजर इलाके में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया।
आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में सेना और पुलिस ने कई ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। इस महीने में ही सुरक्षाबलों ने कई आतंकवादियों को मार गिराया और उनके ठिकानों को नष्ट किया है।
कुलगाम की मुठभेड़ सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी है। यह घटना एक बार फिर बताती है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान तेज़ी से चल रहा है। हालांकि, इस लड़ाई में सुरक्षाबलों को सतर्क रहना होगा और नागरिकों को भी सुरक्षित रखना प्राथमिकता होगी।
ये भी पढ़ें- जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाले रोहिंग्या प्रवासियों के बारे में कोई जानकारी नहीं: BSF












Click it and Unblock the Notifications