आतंकवादी यासीन भटकल VC के जरिए अपनी मां से कर सकता है बात, कोर्ट ने दी अनुमति
Terrorist Yasin Bhatkal: इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के संस्थापक सदस्य यासीन भटकल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आतंकवादी यासीन भटकल अपनी बीमार मां से मुलाकात कर सकेंगे। इस बात की इजाजत दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दी है।
हालांकि, कोर्ट ने साफ निर्देश दिया है कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए अपनी मां से हिंदी में बात कर करेगा। कोर्ट ने जेल ऑथरिटी को भी यासीन और उसकी मां की बातचीत की रिकॉर्डिंग करने की छूट दी है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भटकल ने अपनी बीमार मां से व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए कस्टडी पैरोल की अनुमति मांगी थी।

लेकिन, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात की अनुमति दी है। आदेश पारित करते हुए, कोर्ट ने संबंधित जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि वह यासीन भटकल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी बीमार मां से बातचीत करने की अनुमति दे, लेकिन केवल एक बार।
कोर्ट ने आगे निर्देश दिया कि भटकल को अपनी मां से केवल हिंदी भाषा में ही बातचीत करनी होगी। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा कारणों से कोर्ट ने जेल अधीक्षक को आवश्यक समझे जाने पर बातचीत की रिकॉर्ड करने की स्वतंत्रता दी। बता दें, यासीन की परोल वाली याचिका का पुलिस ने विरोध किया था।
पुलिस का कहना था कि अगर यासीन भटकल को पैरोल दी जाती है तो वो भागने की कोशिश कर सकता है, जिसके बाद कोर्ट ने अपना यह फैसला सुनाया। बता दें, भटकल आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का फाउंडर मेंबर है और कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है। इतना ही नहीं, वह दिल्ली सीरियल ब्लास्ट का भी मास्टरमाइंड था।












Click it and Unblock the Notifications